ANN Hindi

प्रमुख डिजिटल भूमि सुधारों का शुभारंभ: भूमि संसाधन विभाग शहरी भूमि प्रशासन के लिए नक्शा और लैंडस्टैक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन आने वाला भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 3 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण और लैंडस्टैक (नक्‍शा) पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। यह संगोष्ठी जियोस्मार्ट इंडिया 2025 सम्मेलन और एक्सपो के अंतर्गत एक समर्पित मंच है जिसका उद्देश्य शहरी भूमि अभिलेखों में सुधार लाने और पूरे देश में नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भू-स्थानिक तकनीकों को अपनाने में तेजी लाना है।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रमुख नीति निर्माता, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञ, राज्य राजस्व/भूमि अभिलेख अधिकारी और उद्योग जगत के नेता छह महत्वपूर्ण सत्रों में गहन विचार-विमर्श के लिए एक साथ जुटेंगे।

संगोष्ठी की मुख्य विशेषताएं

1.नक्शा पायलट समीक्षा और विस्तार: नक्शा पायलट कार्यक्रम की एक व्यापक समीक्षा की जाएगी जो 157 से ज्यादा शहरों में सटीक भू-मानचित्रण के लिए आधुनिक हवाई उड़ान और फीचर निष्कर्षण तकनीकों का लाभ उठाता है। चर्चाएं तकनीकी चुनौतियों, सघन शहरी परिवेश में डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने और हवाई सर्वेक्षणों को जमीनी हकीकत और मौजूदा भूकर मानचित्रों के अनुरूप बनाने पर केंद्रित होंगी।

2.भविष्य के डिजिटल तंत्र का निर्माण: लैंडस्टैक: इस संगोष्ठी में लैंडस्टैक के विकास पर समर्पित सत्र होंगे जिसकी परिकल्पना देश के एकीकृत डिजिटल भूमि इको-सिस्‍टम के रूप में की गई है। विशेषज्ञ मुख्य आधार परतों, भू-आकृतिक मानचित्रों, भू-स्थानिक डेटा और प्रशासनिक अभिलेखों को एकीकृत करने की वास्तुशिल्प चुनौतियों और निर्बाध डेटा विनिमय सुनिश्चित करने के लिए समान राष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत संघीय मॉडलों की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे।

3.यूआरप्रो कार्ड और कानूनी ढांचे का संरेखण: मुख्य ध्यान यूआरप्रो कार्ड पर होगा, जो एक प्रस्तावित एकल, विश्वसनीय डिजिटल संपत्ति दस्तावेज है। विचार-विमर्श में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आवश्यक कानूनी और संस्थागत व्‍यवस्‍था के अनुरूप चर्चा की जाएगी ताकि पंजीकरण, उत्परिवर्तन, संपत्ति कर और भवन निर्माण अनुमति प्रणालियों में यूआरप्रो कार्ड को सफलतापूर्वक एकीकृत किया जा सके। इसका उद्देश्‍य नागरिकों को सुरक्षित और हस्तांतरणीय डिजिटल संपत्ति अधिकारों से सशक्त बनाना है।

4.प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और अंतर-संचालनीयता: इस कार्यक्रम में अत्याधुनिक वेबजीआईएस प्लेटफॉर्म और क्लाउड सेवाओं का संपूर्ण प्रदर्शन शामिल है। चर्चाएं शहरी भूमि प्रशासन में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही को बढ़ावा देने और नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए एआई/एमएल एनालिटिक्स, 3डी मैपिंग और क्लाउड जियोस्पेशियल सेवाओं जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के लाभ उठाने पर केंद्रित होंगी।

इस संगोष्ठी में सरकार की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण का उपयोग करने का लक्ष्‍य रखा गया है ताकि पारंपरिक प्रणालियों की जगह पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित डिजिटल भूमि प्रशासन अपनाया जा सके जो विकसित भारत के लक्ष्‍य को प्राप्त करने के लिए अत्‍यंत आवश्‍यक है।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन का जियांग्सू प्रांत एआई औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, वहीं शी जिनपिंग ने प्रांत से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।एक व्यक्ति 26 जुलाई, 2025 को शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने गया। रॉयटर्स/गो नाकामुरा/फाइल फोटो। लाइसेंसिंग अधिकार खरीदें।नया टैब खुलता है बीजिंग, 7 मार्च (रॉयटर्स) – चीन के पूर्वी आर्थिक महाशक्ति जियांग्सू के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढांचे के विस्तार और विनिर्माण को उन्नत करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला, राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रांत से प्रौद्योगिकी संचालित विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करने के बाद । जियांगसू चीन की दूसरी सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है और इसके सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्रों में से एक है। रॉयटर्स ईरान ब्रीफिंग न्यूज़लेटर आपको ईरान युद्ध के नवीनतम घटनाक्रमों और विश्लेषणों से अवगत कराता है। यहां साइन अप करें । इस प्रांत ने 2025 में लगभग 14 ट्रिलियन युआन (2 ट्रिलियन डॉलर) का उत्पादन किया, जिससे इसकी अर्थव्यवस्था स्पेन जैसे देशों से बड़ी हो गई और पश्चिम के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बीजिंग के प्रयासों में यह केंद्रीय भूमिका निभाती है। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • जियांग्सू प्रांत के गवर्नर लियू शियाओताओ, जो चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के नेता हैं, ने शनिवार को कहा कि प्रांत में 1,500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां हैं और कंप्यूटिंग क्षमता में देश भर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 66 बड़े एआई मॉडल और 283 एल्गोरिदम नियामकों के साथ पंजीकृत हैं। • परिवहन क्षेत्र के अधिकारी वू योंगहोंग ने कहा कि जियांग्सू “एआई प्लस” परिवहन पहलों को और गहरा करेगा, और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग करते हुए लगभग 50 प्रायोगिक अनुप्रयोग विकसित करेगा। जियांग्सू के यांग्ज़ोऊ के मेयर झेंग हैताओ ने कहा कि एआई को पहले से ही स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और पर्यावरण उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 186 स्मार्ट उत्पादन लाइनें स्थापित की गई हैं। विज्ञापन · जारी रखने के लिए स्क्रॉल करें • झेंग ने कहा कि यांग्ज़ोऊ कंपनियों को आकर्षित करने और स्थानीय एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटिंग सब्सिडी और एआई टैलेंट प्रोग्राम सहित कई प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू कर रहा है। • राष्ट्रपति शी स्वयं जियांग्सू प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि हैं और नियमित रूप से इसकी चर्चाओं में भाग लेते हैं। गुरुवार को जियांग्सू के सांसदों से बात करते हुए, उन्होंने प्रांत से तकनीकी नवाचार द्वारा संचालित आर्थिक विकास के लिए बीजिंग द्वारा प्रयुक्त “नई गुणवत्तापूर्ण उत्पादक शक्तियों” के विकास में देश का नेतृत्व करने का आग्रह किया। • शी जिनपिंग की टिप्पणियों को गुरुवार को चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में और भी बल मिला, जिसमें एआई का 50 से अधिक बार उल्लेख किया गया और इसमें चीन की अर्थव्यवस्था और समाज में इस तकनीक को समाहित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत “एआई प्लस” कार्य योजना शामिल की गई। • चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस में प्रांतीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों से लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेते हैं, जिनमें अधिकारी, कार्यपालिका, शिक्षाविद और श्रमिक शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि बीजिंग में वार्षिक संसदीय सत्र के दौरान कानून और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं और उन्हें पारित करते हैं।

Read More »
error: Content is protected !!

More Interesting News