ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा,

“पश्चिम बंगाल में बीरभूम अग्निकांड में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में दो करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे किए गए, इसमें देश भर के लगभग 1.6 लाख स्कूल शामिल हैं

Read More »
error: Content is protected !!