ANN Hindi

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत एक तिरंगा रैली का आयोजन किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा और मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समारोह का शुभारंभ श्री किंजरापु राममोहन नायडू और श्री मुरलीधर मोहोल द्वारा डिजिटल वीडियो वॉल के उद्घाटन के साथ हुआ, जिसके बाद  गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों द्वारा  “वंदे मातरम ” का गायन किया गया।

इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्रालय, उससे संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर जुलूस में भाग लिया।

यह रैली  उड़ान भवन से राजीव गांधी भवन स्थित एविएशन पार्क तक गई ,  जिसमें श्री किंजरापु राममोहन नायडू, श्री मुरलीधर मोहोल और श्री समीर कुमार सिन्हा ने भाग लेने वाले दल का नेतृत्व किया। रैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के समापन के उपलक्ष्य में रैली का समापन एविएशन पार्क में राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ हुआ।

तिरंगा रैली का आयोजन ‘  हर घर तिरंगा अभियान 2026′ के हिस्से के रूप में किया गया था, जो नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से प्रदर्शित करके और उसके साथ जुड़कर स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे राष्ट्रीय एकता और गौरव के मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सके।

इस कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एएआई के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार; डीजीसीए के महानिदेशक श्री वीर विक्रम यादव; एएआईबी के महानिदेशक श्री जीवीजी युगंधर; बीसीएएस के महानिदेशक श्री राजेश निरवान और एआरईए के अध्यक्ष श्री एसकेजी रहाटे भी उपस्थित थे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!