जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एमओटीए) ने 5 जून 2025 को उत्तराखंड राज्य सरकार और देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के जिला प्रशासनों को पत्र जारी किए थे।
उत्तराखंड सरकार के जनजातीय कल्याण विभाग ने सूचित किया है कि उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित जिला प्रशासनों को मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया है।
मंत्रालय राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों से आग्रह करता रहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी योग्य लाभार्थी को उनके वन अधिकारों से वंचित न किया जाए, जिसमें खानाबदोश या पशुपालक समुदायों के पारंपरिक मौसमी संसाधन पहुंच के सामुदायिक अधिकार शामिल हैं, जैसा कि एफआरए धारा 3 (1) (डी) के तहत निर्धारित है।









