प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु उनके घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने की आशा व्यक्त की। उन्होंने आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने साझा किया:
“युद्धोत्तर काल में इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।”
उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक
साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं अपने देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु अपने घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।
मेरी शुभकामनाएं हैं कि आने वाले वर्षों में उन्हें निरंतर सफलता मिलती रहे।
@GiorgiaMeloni









