ANN Hindi

राज्यसभा के माननीय अध्यक्ष द्वारा सदन में अन्य सदस्यों के भाषण को बाधित करने वाले सदस्यों द्वारा की जा रही अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियों के संबंध में की गई टिप्पणी का पाठ।

अध्यक्ष महोदय:  माननीय सदस्यों, सदन में अन्य सदस्यों के भाषण में बाधा डालते हुए कुछ सदस्यों द्वारा अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां किए जाने के मामले मेरे संज्ञान में आए हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप साथी सदस्यों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। हमारी संस्कृति अनूठी है और इसमें विविध क्षेत्रीय संस्कृतियां समाहित हैं। हमारे साथियों की सांस्कृतिक परंपराओं और क्षेत्रीय पहचान का अनादर नहीं होना चाहिए।  

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!