यूपीएससी ने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2. विस्तृत विज्ञापन संख्या 12/2026 , उम्मीदवारों के लिए निर्देशों सहित, आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किया जाना निर्धारित है । इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर , 2026 से 16 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
3. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे उसमें उल्लिखित विस्तृत निर्देशों का पालन करें।

