banner
Thursday, September 17, 2026
Home » अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से जनता के लिए खुलेगा

अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से जनता के लिए खुलेगा

by admin
0 comments

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में आ सकते हैं, सिवाय सोमवार के, जो रखरखाव के दिन होते हैं। उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान के कारण), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन के कारण) और 14 मार्च (होली के कारण) को भी बंद रहेगा। 

सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के बीच के स्थान के करीब है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी। 

        अमृत ​​उद्यान निम्नलिखित दिनों में विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा:

∙ 26 मार्च – ​दिव्यांग व्यक्तियों के लिए

banner

∙ 27 मार्च – रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए

∙ 28 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए

∙ 29 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए  

गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है वॉक-इन एंट्री भी उपलब्ध है।

राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च, 2025 तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

एमजेपीएस/एसआर

You may also like

Leave a Comment