ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान व्यक्तित्व के रूप में लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया और पीढ़ियों को जनसेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। श्री मोदी ने कहा कि उनके लेखन ने लोगों को नया आत्मविश्वास दिया और गौरव की भावना को और मजबूत किया।

X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने साझा किया:

लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान व्यक्तित्व, उन्होंने राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया और पीढ़ियों को जनसेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी। हमारी संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। उनके लेखन ने लोगों को नया आत्मविश्वास दिया और गौरव की भावना को प्रबल किया।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!