उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 15 जुलाई, 2026 को जयपुर के दौरे पर जाएंगे।
इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ‘विधायी गौरव यात्रा: पूर्व और वर्तमान सदस्यों का सम्मेलन’ के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मेलन राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।









