ANN Hindi

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 पुरस्कार वितरण समारोह

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 7 जुलाई, 2026 को दोपहर तीन बजे से जीएमसी बालायोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता विश्वविद्यालयों/कॉलेजों और छात्रों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर, जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपनी युवा संसद की बैठक का पुनः प्रदर्शन करेंगे। इन छात्रों ने 17 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 29 वर्षों से विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता योजना के तहत, इस श्रृंखला की 17वीं प्रतियोगिता देश के 51 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के बीच आयोजित की गई।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला का विकास करती है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए “अटल बिहारी वाजपेयी रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड” दी जाएगी और यह ट्रॉफी जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में समूह स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निम्नलिखित 7 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों को भी मंत्री द्वारा समूह स्तरीय विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी:

क्रम संख्या

 

विश्वविद्यालय/कॉलेज का नाम
डीएवी कॉलेज, जालंधर, पंजाब
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा
एसएसएमआरवी कॉलेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना, बिहार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!