ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने जापान की प्रधानमंत्री सुश्री साने ताकाइची को बधाई दी; भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सुश्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशीपूर्ण बातचीत की।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री सुश्री ताकाइची को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर विशेष ध्यान देते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने साझा विजन पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मजबूत भारत-जापान संबंध महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“जापान की प्रधानमंत्री सुश्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर केंद्रित भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा विजन पर चर्चा की। हमने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मज़बूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!