भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टारगेट बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
कंधारी ग्लोबल बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता ) कोका-कोला कंपनी (टीसीसीसी) और श्वेप्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एसएचएल) का अधिकृत बॉटलर है , और राजस्थान में गैर-अल्कोहल पेय ( एनएबी ) उत्पादों की आपूर्ति और वितरण के व्यवसाय में लगा हुआ है ।
लक्ष्य व्यवसाय में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड का उत्तरी गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दीव ( लक्ष्य व्यवसाय ) में एनएबी उत्पादों की तैयारी, पैकेजिंग, आपूर्ति और वितरण का व्यवसाय शामिल है।
प्रस्तावित संयोजन, अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य व्यवसाय के अधिग्रहण से संबंधित है (प्रस्तावित संयोजन) ।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।









