ANN Hindi

सीसीआई ने कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टारगेट बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टारगेट बिजनेस के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

कंधारी ग्लोबल बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता ) कोका-कोला कंपनी (टीसीसीसी) और श्वेप्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एसएचएल) का अधिकृत बॉटलर है , और राजस्थान में गैर-अल्कोहल पेय ( एनएबी ) उत्पादों की आपूर्ति और वितरण के व्यवसाय में लगा हुआ है ।

लक्ष्य व्यवसाय में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड का उत्तरी गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दीव ( लक्ष्य व्यवसाय ) में एनएबी उत्पादों की तैयारी, पैकेजिंग, आपूर्ति और वितरण का व्यवसाय शामिल है।

प्रस्तावित संयोजन, अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य व्यवसाय के अधिग्रहण से संबंधित है (प्रस्तावित संयोजन) ।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!