प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार नीतिगत प्रोत्साहन और नवाचार भारत को वैश्विक इस्पात क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी की एक्स पर की गई पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:
“बुनियादी ढांचे और रक्षा से लेकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा तक, स्टील उभरते भारत की रीढ़ है। केंद्रीय मंत्री श्री @hd_kumaraswamy ने बताया कि कैसे नीतिगत प्रोत्साहन और नवाचार भारत को वैश्विक स्टील लीडर बनने की यात्रा को आकार दे रहे हैं।”









