ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जी को उनकी गुरु पूजा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धेय पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जी को उनकी गुरु पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“भारत के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाले महान व्यक्तित्व, श्रद्धेय पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जी को उनकी गुरु पूजा के पावन अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि। न्याय, समानता और गरीबों व किसानों के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। वे गरिमा, एकता और स्वाभिमान के प्रतीक थे और गहन आध्यात्मिकता के साथ समाज सेवा के अटूट संकल्प से बंधे थे।”

 

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!