The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

प्रधानमंत्री ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति और आयरलैंड के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों और आयरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम माइकल मार्टिन को धन्यवाद दिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा:

“मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति @EmmanuelMacron, भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आपकी शुभकामनाएँ बहुत-बहुत सराहनीय हैं। पिछले साल इस दिन आपकी गरिमामयी उपस्थिति वास्तव में हमारी रणनीतिक साझेदारी और स्थायी मित्रता में एक महत्वपूर्ण बिंदु थी। मानवता के बेहतर भविष्य के लिए हम जल्द ही पेरिस में एआई एक्शन समिट में मिलेंगे।”

 

आयरलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा:

“प्रधानमंत्री @MichealMartinTD को आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मुझे पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र में साझा विश्वास और आस्था पर आधारित भारत और आयरलैंड के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन आने वाले समय में और मजबूत होते रहेंगे।”

 

मट्टू जेपीसिंह/सिद्धांत तिवारी

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें शिक्षार्थियों को सूचना से ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।

Read More »
error: Content is protected !!