ANN Hindi

भारत-श्रीलंका कृषि पर पहली संयुक्त कार्य समूह बैठक आज आयोजित हुई

भारत और श्रीलंका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में कृषि भवन आयोजित हुई। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका सरकार के कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय के सचिव श्री डी.पी. विक्रमसिंघे ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।

दोनों देशों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास, कृषि-उद्यमिता, कृषि शिक्षा, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, बाज़ार पहुँच और जलवायु-अनुकूल कृषि सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। संयुक्त अनुसंधान और क्षमता निर्माण के अवसरों की भी खोज की गई।

बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि-स्टार्टअप जैसी पहलों पर भी चर्चा हुई। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली का दौरा किया।

चर्चा में दोनों देशों में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोग को मजबूत करने की भारत और श्रीलंका की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल में कृषि विभाग की अतिरिक्त महानिदेशक (विकास) श्रीमती जी.जी.वी. श्यामली , कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय में निदेशक (पशुधन विकास) श्री बी.एस.एस. परेरा और श्रीलंका उच्चायोग में काउंसलर श्री गेशान शामिल थे।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) , पीपीवीएफआरए के अध्यक्ष, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विदेश मंत्रालय (एमईए) के संयुक्त सचिव भी शामिल हुए ।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!