The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon
The New Version is Coming Very Soon

ANN Hindi

मूडीज को उम्मीद है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी हुई है। मोदी राज में आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक और अच्छी खबर है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि चालू वित्त वर्ष में इसके 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मूडीज ने बुधवार 12 मार्च को कहा कि उच्च सरकारी पूंजीगत व्यय और कर कटौती के साथ ब्याज दर में कमी से अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक तेज रफ्तार से बढ़ेगी।

आइए देखते हैं देश की अर्थव्यवस्था और विकास पर विभिन्न संस्थानों और रेटिंग एजेंसियों का क्या कहना है…

ग्लोबल ग्रोथ में 20% होगी भारत की हिस्सेदारी- WEF
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ( डब्ल्यूईएफ- WEF) के प्रमुख और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने कहा है कि आर्थिक सुधारों के बल पर भारत की विकास दर सात से आठ प्रतिशत तक पहुंच सकती है। स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से पहले उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं और अगले कुछ वर्षों में ग्लोबल ग्रोथ में भारत की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें शिक्षार्थियों को सूचना से ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।

Read More »
error: Content is protected !!