ANN Hindi

आईडीएस और एसआईडीएम मुख्यालय ‘भविष्य के युद्ध के लिए रक्षा उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने’ पर विचार-मंथन सत्र 2.0 आयोजित करेंगे

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (एचक्यू आईडीएस), भारतीय रक्षा निर्माता संघ (एसआईडीएम) के सहयोग से, 14 नवंबर, 2025 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में विचार-मंथन सत्र 2.0 आयोजित करेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार ‘ भविष्य के युद्ध के लिए रक्षा उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाना’ विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। एक दिवसीय सत्र में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में कई उच्च-स्तरीय सत्र होंगे और इसमें आईडीएस मुख्यालय, सेवा मुख्यालय, रक्षा उत्पादन विभाग, डीआरडीओ, शिक्षा जगत और प्रमुख विनिर्माण उद्योगों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

विचार-विमर्श भविष्य के युद्धों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें गोला-बारूद और विस्फोटक, स्वायत्त प्रणालियाँ और भविष्य की तकनीकों में अनुसंधान एवं विकास शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर, यह कार्यक्रम प्राथमिकता वाली चुनौतियों का समाधान करने, विकास के अवसरों की पहचान करने और स्पष्ट कार्रवाई योग्य योजनाओं को सुगम बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस सत्र के परिणाम आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने, भविष्य के युद्ध क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को सशक्त बनाने और रक्षा क्षेत्र में परिचालन तैयारियों एवं उद्योग क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद करेंगे।

Share News Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक आवासीय सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैसें सूंघने से दो लोगों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

Read More »

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पर जून 2026 के लिए 47वीं रिपोर्ट जारी की।

Read More »
error: Content is protected !!